पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bagoda News Rajasthan News 10 Hunger Breakers Deteriorated In Mahapadav Will Now Enter Mahapadav In Jaipur

महापड़ाव में 10 अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी, अब जयपुर में महापड़ाव डालेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दादाल में भारतमाला परियोजना के विरोध में चल रहा किसानों का महापड़ाव गुरुवार को 14वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान आमरण अनशन पर बैठे 10 किसानों की तबीयत बिगड़ जाने से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, जबकि 22 किसान भूमि समाधि पर रहे। इधर, प्रशासन ने आमरण अनशन पर बैठे किसानों की अाेर से चिकित्सा टीम काे स्वास्थ्य जांच में सहयोग नहीं करने पर नोटिस चस्पा किया हैं। 29 फरवरी से भारतमाला परियोजना को लेकर दादाल स्थित एक खेत में किसान महापड़ाव डाले हुए हैं। आरोप है कि 14 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है। ऐसे में किसानों ने अब शुक्रवार को जयपुर रवाना हाेकर अब वहां महापड़ाव डालने का निर्णय लिया है। भारत भूमि बचाओ संघर्ष समिति के प्रमुख रमेश दलाल ने किसानाें काे संबोधित करते हुए कहा कि वे पिछले 14 दिन से महापड़ाव डाले हुए हैं, जबकि सरकार द्वारा उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है, इसलिए अब किसान जयपुर में ही पड़ाव डालेंगे। शुक्रवार को भी जालाेर के अलावा संभाग के कई जिलाें के किसानाें ने महापड़ाव में पहुंच कर अपना समर्थन दिया।

252 किसान बैठे आमरण अनशन पर, दस काे अस्पताल में कराया भर्ती


किसानों की मांगें नहीं मानी जाने पर महापड़ाव में अब तक 252 किसान आमरण अनशन पर बैठे हैं। इनमें शामिल 10 किसानों की तबीयत बिगड़ जाने पर गुरुवार को उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया है। आमरण अनशन पर बैठे 7 किसान काफी उम्रदराज हैं तथा ह्रदय राेगी होने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने पर प्रशासन ने एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

अाज महापड़ाव के लिए 24 बसाें से जयपुर रवाना हाेंगे किसान

भारत भूमि बचाओ संघर्ष समिति के प्रमुख रमेश दलाल ने बताया कि महापड़ाव में करीब 252 किसान आमरण अनशन कर रहे हैं। इनमें जालोर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर समेत प्रदेश के कई जिलाें के किसान शामिल हैं। उन्हाेंने बताया कि वे इस अांदाेलन की अगली रणनीति का पूरा खुलासा शुक्रवार काे करेंगे। हालांकि उन्हाेंने बताया कि अब जयपुर में किसानाें का महापड़ाव हाेगा। इसके लिए जालाेर से 24 बसाें से किसान शुक्रवार काे जयपुर के लिए रवाना हाेंगे।

प्रशासन ने किया नोटिस चस्पां, अनशनकारी व उनके रिश्तेदार नहीं करने दे रहे जांच


इधर, सायला एसडीएम गोमती शर्मा ने महापड़ाव स्थल पर नोटिस चस्पा किया है। इसमें बताया कि भारतमाला संघर्ष समिति बागोड़ा एवं भारत भूमि बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय महापड़ाव में पिछले 9 मार्च से आमरण अनशन चल रहा है। आमरण अनशन के दौरान किसानाें की स्वास्थ्य की जांच में उनके रिश्तेदारों अन्य व्यक्तियों द्वारा चिकित्सा टीम काे सहयाेग नहीं किया जा रहा है। इस कारण अनशनकारियों के जीवन पर संकट उत्पन्न होने की संभावना हैं। ऐसे मे एसडीएम ने स्वास्थ्य जांच में सहयोग नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही। इधर, किसान नेता रमेश दलाल का कहना है कि प्रशासन द्वारा किसानों को डराने के लिए इस तरह का नोटिस चस्पा किया गया है। उन्हाेंने कहा जिन किसानों को यह नोटिस दिए हैं, उनका लिखित में जवाब दिया जाएगा।


बागोड़ा. दादाल स्थित खेत में आमरण अनशन स्थल पर सो रहे किसान। फोटो| भास्कर
खबरें और भी हैं...