पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jalore News Rajasthan News 100 Eligible Persons Applied For Pension Camp

पेंशन शिविर में 100 पात्र व्यक्तियों ने किए आवेदन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सांथू | जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत सांथू में पेंशन शिविर का आयोजन विकास अधिकारी भोपालसिंह जोधा के निर्देशन में 100 से अधिक पात्र व्यक्तियों के आवेदन ऑनलाइन करवाये गये। शिविर में जोधा ने उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासियों को अपील की कि पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को जागरूक कर ई-मित्र पर ऑनलाइन आवेदन करवाने हेतु प्रेरित करें। शिविर में रोड लाइट एवं सीसी टीवी कैमरा ग्राम सांथू में लगाने पर भामाशाह तेजराज ईराणी राजपुरोहित एवं स्वच्छ भारत अभियान के तहत सांथू के स्वचछ एवं साफ सांथू बनाने की कड़ी में घर-घर कचरा संग्रहण हेतु टे पतों एवं गांव के मुख्य स्थानों पर कचरा डालने हेतु 10 कचरा पात्र तथा सार्वजनिक स्थानों पर बैठने हेतु 10 बैंच लगवाने वाले भामाशाह मालमसिंह राजपुरोहित का विकास अधिकारी भोपालसिंह जोधा ने साफा पहनाकर एवं सरपंच मांगीलाल देवासी द्वारा माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। शिविर में विकास अधिकारी एवं सरपंच द्वारा भामाशाहों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। शिविर में उप सरपंच डूंगरसिंह, दिनेश गहलोत, भंवरलाल समेत मौजूद रहे।

सांथू. पेंशन शिविर के दौरान उमड़े ग्रामीण।
खबरें और भी हैं...