- Hindi News
- National
- Aahor News Rajasthan News 11 Sheep And Lambs Die After Electrocution Breaks In Korana
कोराणा में बिजली का तार टूटने से 11 भेड़-बकरियां मरीं
आहोर | उपखंड क्षेत्र के कोराणा गांव के समीप स्थित माइंस से निकल रही बिजली की लाइन का तार टूटने से 11 भेड़-बेकरियाें की करंट से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कोराणा निवासी झूझाराम पुत्र शांतिराम देवासी ने रिपाेर्ट दी कि कोराणा गांव की सरहद में शुक्रवार को भेड़ बकरियां चराने गया था। शुक्रवार शाम 6 बजे भेड़ बकरियां लेकर गांव की ओर आ रहा था कि कोराणा के समीप एक माइंस पर जा रही बिजली की लाइन का अचानक तार टूटकर जमीन पर गिर गया। इससे आठ बकरियाें व तीन भेड़ की करंट से मौत हो गई। इस पर नोसरा पुलिस थाने के हैड कांस्टेबल लादूराम ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर पशु चिकित्सक द्वारा मृत भेड़ बकरियों का पोस्टमार्टम करवाकर मामला दर्ज किया। इधर, घटना की सूचना मिलने पर डिस्कॉम के भाद्राजून कनिष्ठ अभियंता राजवीर राजपुरोहित ने घटनास्थल का जायजा लेकर घटना की सूचना डिस्कॉम अधिकारियों को दी।