- Hindi News
- National
- Jalore News Rajasthan News 125 Colors Of Granite Come Out In Jalore Hence Our Worldwide Identity
जालोर में निकलते हैं 125 रंगों के ग्रेनाइट, इसलिए विश्वभर में हमारी पहचान
जिलेवासियों के लिए हर साल ग्रेनाइट के विभिन्न रंग खुशियां लेकर आ रहे हैं, क्योंकि इन रंगों की वजह से आज जालोर का ग्रेनाइट का पत्थर विश्व में प्रसिद्ध होने के साथ - साथ चुनौती, वैश्विक मंदी के दौरे भी अपना स्थान कायम किया हुआ हैं। जालोर का ग्रेनाइट करीब 10 वर्ष पहले मंदी की तरफ बढऩे लगा, तो यहां के उद्यमियों ने ताकत के साथ पत्थरों के रंगों की नई क्वालिटी बाजार में उतारने की कोशिश की, जिसके बदौलत आज जालोर की ग्रेनाइट से 125 कलर बाजार में आ चुके हैं। जिसकी वजह से आज जालोर की ग्रेनाइट एशिया की सबसे बड़ी ग्रेनाइट के रूप में प्रसिद्ध हैं। जालोर में 1300 ग्रेनाइट इकाइयां, 400 कुल ग्रेनाइट मांइस, 2 हजार ग्रेनाइट कटर मशीन, 10 हजार लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार, 350 ट्रकों-टर्बों में रोजाना यातायात एवं 3 करोड का प्रतिदिन का रोजाना कारोबार हो रहा हैं। इन वजह से ही जालोर की ग्रेनाइट के रंगों से प्रतिदिन जिलेवासियों के लिए होली जैसा त्यौहार रहता हैं।
जालोर के इसी ग्रेनाइट से विश्वभर के अांगन में खिलते हैं खुशियों के रंग, रोजाना तीन करोड़ का हो रहा कारोबार
जालोर के अलग-अलग रंगों के पत्थरों की कई प्रकार की विशेषता हैं। इसमें रोजी, चीमा, बाला, कॉपर, नोसरा, नासोली, कोराणा, रो-लाइट, फिरोजी, रोजी लाइट,कोट-कास्ता, लेटा पिंक, रोजी पिंक, चीमा रेड, चाइना व्हाइट, पी-व्हाइट, रोजी-पी इन पत्थरों की तासीर ही ठंडी हैं। इन पर पैर पड़ते ही हर किसी को सुखद अहसास होता हैं।
जानिए, 125 रंगों में ग्रेनाइट की कौन-कौनसी किस्में
वर्तमान में जालोर की ग्रेनाइट इकाइयों से करीब 125 प्रकार के अलग-अलग रंगों के ग्रेनाइट निकल रहे हैं। जालोर मंडी से रोजी, चीमा, पी व्हाईट, कोराणा, जेएड ब्राउन, देवरा, कोलीवाडा, चाइना व्हाईट, कॉटन व्हाईट, जीरावल, एस व्हाईट, लाखा, बाला फ्लोवर, नरलाई गे्र, क्रेस्टाल येलो, के्रस्टाल ब्लू, सिंदूरी, अलास्का रेड, सवाना व्हाईट, ब्लू डूंस, अलास्का व्हाईट, अलास्का ग्रे, अलास्का गोल्ड, अरीजोना फोस्र्ट, एस्पीन व्हाईट, रिवर ग्रीन, मॉरी गोल्ड, डेस्ट ब्राउन, अजुल नोवा, आर ब्लैक, एप्पल ग्रीन, कॉपर गोल्ड, अलास्का व्हाईट समेत 125 रंग उपलब्ध हैं।
विदेशों में भी जालोर के कलरों की ज्यादा रहती हैं डिमांड
जालोर में निकलने वाले अलग-अलग रंगों के ग्रेनाइट पत्थरों की विदेशों में भी अधिकमात्रा में डिमांड रहती हैं। जिसमें रोजी, पी व्हाइट, देवरा ग्रीन की मांग साऊदी अरब जैसे देश में अधिक रहती हैं।
इन रंगों के ग्रेनाइट की ग्राहक करते है सबसे अधिक डिमांड
ग्रेनाइट व्यापारियों के अनुसार रोजी, चीमा, पी-व्हाइट, जेब्रोन, एस-व्हाइट, कोराणा, नारलाई ग्रीन, बाला फ्लोवर, क्रेस्टल येलो, कोलीवाड़ा की सबसे अधिक डिमांड रहती हैं।
कॉपर गोल्ड
आर ब्लैक
अलास्का रेड
कंटेंट : मांगीलाल जाणी फोटो : साबीर अली नेपाली
रिवर ग्रीन
एप्पल ग्रीन
डेजर्ट ब्राउन
अजुल ब्लू
अलस्का गोल्ड
सवणा व्हाईट
अजुल नोवा
ब्लैक मारचीनो