- Hindi News
- National
- Aahor News Rajasthan News 19 Disconnected Connections Of Consumers For Not Submitting The Bill
बिल जमा नहीं करवाने पर १९ उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन
आहोर डिस्कॉम के अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा वित्तीय वर्ष की समाप्ति को लेकर आहोर कस्बे के १९ उपभोक्ताओं द्वारा बकाया राशि जमा नही करवाने पर विद्युत कनेक्शन काटने के साथ दो लाख पच्चपन हजार रूपये की राजस्व वसूली की। डिस्कॉम सहायक धर्मेन्द्र प्रजापति ने बताया कि डिस्कॉम द्वारा वित्तीय वर्ष समाप्ति के दौरान चलाए गए राजस्व वसूली अभियान के तहत डिस्कॉम द्वारा आहोर कस्बे में १९ उपभोक्ताओं द्वारा बकाया बिलों की राशि जमा नही करवाने पर विद्युत कनेक्शन काटे गए। वही कनिष्ठ अभियंता दीपक सोलंकी द्वारा दो लाख पच्चपन हजार रुपए की राजस्व वसूली कर उपभोक्ताओं के हाथोंहाथ विद्युत बिल जमा करवाए।