पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Aahor News Rajasthan News 2 Cylinders Burst In The House Due To Short Circuit

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग से 2 सिलेंडर फटे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दो घंटे देरी से घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड़, आग बूझने की कोशिश करते युवक भी झुलसा

उपखंड क्षेत्र के भवरानी गांव में स्थित मकान में बुधवार देर शाम को अचानक विद्युत लाइन में शॉट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगने से घर का घरेलू सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया। जानकारी के अनुसार भवरानी गांव के घांचियों के वास में स्थित प्रकाश दवे पुत्र द्वारकादास दवे के घर में बुधवार शाम सात बजे घर में विद्युत लाइन में अचानक शॉट सर्किट होने से आग लग गई। जब घर में शॉट सर्किट हुआ तब घर में प्रकाश दवे की पुत्री ही घर पर थी, तथा स्वंय प्रकाश दवे एवं उनकी प|ी आरती घरेलू कार्य से बाहर गए हुए थे। शॉट सर्किट होते ही देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

इधर ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना भवरानी पुलिस चौकी एवं जालोर स्थित फायर डिग्रेड को सूचना दी। ग्रामीणों ने टैंकरों के माध्यम से आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों द्वारा करीब दो घंटे काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की सूचना के करीब दो घंटे बाद फायर डिग्रेड घटनास्थल पर पहुंची, तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। फायर डिग्रेड आई तब तक ग्रामीणों ने पानी के टैंकरों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया। घर में आग लगने से घर का सारा घरेलू सामान, कूलर, टीवी, विद्युत उपकरण, बिस्तर, फ्रिज सहित पूरा घर जलकर राख हो गया। आग बुझाने का प्रयास कर रहे भवरानी निवासी कानसिंह भी झुलस गए। जिन्हें ग्रामीणों ने तुरंत जालोर अस्पताल लेकर गए। जहां जालोर अस्पताल के चिकित्सकों ने कानसिंह का उपचार कर छुट्टी दे दी। आग के दौरान घर में रखे खाली दो गैस सिलेंडरों में विस्फोट होने के साथ जलकर राख हो गए। तथा घर में दरारे व छत भी क्षतिग्रस्त हो गई। इधर घर में शॉट सर्किट से आग की सूचना पर सरपंच पीराराम, नोसरा थानाधिकारी महेन्द्रसिंह, भू-अभिलेख निरीक्षक सोहनसिंह राजपुरोहित, पटवारी गुलाब खां ने घटनास्थल का मौका
मुआवना किया।

भवरानी गांव के घर में आगजनी के बाद जलकर राख हुआ सामान।
खबरें और भी हैं...