पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khara News Rajasthan News 90 Percent Crop Of Isabgol Crop Standing In Fields Due To Heavy Rains

तेज अंधड़ के साथ बारिश से खेतों में खड़ी ईसबगोल की 90 फीसदी फसल बर्बाद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रबी की फसल पर पर दोहरी मार, पहले टिड्‌डी, अब बारिश से मचाई तबाही

किसानों के लिए रबी की फसल की पैदावार लेना चुनौती बन गया है। एक के बाद एक नई मुसीबत ने फसलों को बर्बाद कर दिया है। रबी की फसल पर पहले टिड्डी ने तबाही मचाई तो अब सात दिनों में दूसरी बार आफत की बारिश ने बर्बाद कर दिया है। किसानों के खेतों में खड़ी फसल नष्ट हो गई है।

हाल यह है कि ईसबगोल की फसल तो 90 फीसदी खराब हो चुकी है। मंगलवार शाम को अचानक तेज आंधी के साथ बाड़मेर जिले के कई इलाकों में बारिश हुई,इससे फसलों को जबरदस्त नुकसान हुआ है। किसान टिड्डी के दर्द को झेल उभरे ही नहीं थे कि एक बार फिर से बारिश की मुसीबत आ गई। किसानों के लिए फसल अब घाटे का सौदा बनी हुई है, बुवाई से लेकर पैदावार तक उन्हें कई संकट से होकर गुजरना पड़ रहा है। 5 मार्च को बाड़मेर जिले के कई इलाकों में तूफानी हवा के साथ बारिश व ओलावृष्टि हुई थी। फसलों को जबरदस्त नुकसान के बाद एक बार मौसम साफ होने से किसानों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन होली के दूसरे दिन धुलंडी की शाम को अचानक मौसम फिर से बदला और बिजली की चमक के साथ तूफानी हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे ईसबगोल, तारामीरा, जीरा, रायड़ा की फसल को जबरदस्त नुकसान हुआ है।

मौसम: आज भी बारिश की संभावना: मौसम विभाग के मुताबिक 10, 11 व 12 मार्च तक मौसम में आए बदलाव से बारिश की संभावना है। मंगलवार को बाड़मेर जिले के कई इलाकों में बारिश हुई। बुधवार को भी दिनभर बादल छाए रहे। ऐसे में गुरुवार को भी कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।
खबरें और भी हैं...