- Hindi News
- National
- Jalore News Rajasthan News A Prisoner Was Given To The Prisoners And Staff At The District Jail
जिला करागृह में बंदियों और स्टाफ को पिलाया काढा
जालोर| जिला कारागृह में रविवार को कोरोना वायरस सहित अन्य मौसमी बीमारियों को लेकर बंदियों को स्वास्थ्य जानकारी देकर आयुर्वेद काढ़ा पिलाया गया। कारागृह के कारापाल अब्दुल सैयद अंसारी ने बताया कि मौसमी बीमारियों, स्वाइन फ्लू एवं कोरोना वायरस के बचाव एवं रोकथाम को लेकर कारागृह के बंदियों को जानकारी देकर आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया। इस अवसर पर 94 बंदियों एवं स्टाफ को काढ़ा पिलाया। वही आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. श्रीराम शर्मा ने बंदियों को कोरोना वायरस जैसी गंभीर बीमारी के लक्षण एवं बचाव के उपाय के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जेल चिकित्सक डॉ. रविशंकर नागर ने गत दिनों हुई बेमौसम बारिश से कई मौसमी बीमारिया फैलने पर उनके रोकथाम उपाय एवं उपचार के बारे में बताया। शिविर में डॉ बीपी मीणा एवं डॉ प्रकाश विश्नोई ने सेवाएं दी। इस अवसर पर डॉ अश्विनी, मुख्य प्रहरी राजूसिंह, राजूराम, मेलनर्स शहजाद खान, इरफान खान, आयुर्वेद कंपाउंडर जमवीर सिंह, बाबूलाल व जेल प्रहरी सुनीता सहित काफी संख्या में स्टाफ मौजूद रहा।
जालोर. जिला कारागृह में बंदियों को काढ़ा पिलाते हुए।