एबीवीपी की जिला समीक्षा बैठक हुई
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला समीक्षा बैठक स्थानीय कार्यालय में प्रांत सहमंत्री अविनाश खारा व जिला संयोजक अंकित दुआ की मौजूदगी में संपन्न हुई। खारा ने विद्यार्थी परिषद द्वारा वर्ष भर में हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की एवं एबीवीपी के इतिहास विकास, आचार पद्धति, कार्यपद्धती, सैद्धांतिक भूमिका आदि विषयों पर चर्चा की। जिला संयोजक अंकित दुआ ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करें। राष्ट्रीय विचार ही विद्यार्थी का व्यवहार बने यही एबीवीपी की दृष्टि है, विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के चरित्र का निर्माण करती है, छात्र हित के लिए विद्यार्थी परिषद सदैव तैयार रहती है, बैठक में एबीवीपी के आगामी कार्यक्रमों की चर्चा हुई जिसमें छात्रसंघ चुनाव, सामाजिक अनुभूति, प्रांत समीक्षा बैठक एवं प्रांत अभ्यास वर्ग आदि विषयों के बारे में विस्तृत रूप में चर्चा हुई। इस मौके पर चंदनसिंह सोलंकी, महिपालसिंह राव, जिनल त्रिवेदी, कविता शर्मा, पूर्णा वैष्णव, मनीषा, खुशबू शर्मा, छगनलाल माली, धनाराम देवासी, कमलसिंह देवल, अमर जाट, पिंटू महात्मा,जयेश त्रिवेदी, भाविन व्यास, हर्ष अवस्थी, संजय देवासी, मानसिंह, हितेश शर्मा, भरत राजपुरोहित, कुलदीपसिंह, मयंक दवे, सहदेव बोहरा, करण त्रिवेदी सहित कई कार्यक्रम मौजूद रहे।
भीनमाल. एबीवीपी बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता।