आलासन में भील समाज के नवनिर्मित ब्राह्मणी माता, पाबूजी व देवल मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा गुरुवार को होगी। आयोजन समिति के अनुसार दो दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिन बुधवार को साधु संतो के सानिध्य में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। मंदिर से रवाना होकर गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस मंदिर पहुंचकर विसर्जित होगी। शोभायात्रा में कलशधारी बालिकाएं, रथ, बेड पार्टी आदि आकर्षण के केंद्र रहेंगेे। साथ ही यज्ञ शाला में लाभार्थी परिवारों द्वारा आहुतियां दी जाएगी। रात्रि में भजन संध्या का आयोजन होगा। गुुरुवार को शुभ मुहूर्त में मंदिर में प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। मंदिर के शिखर पर कलश की स्थापना कर ध्वजारोहण किया जाएगा। प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। यज्ञ के लिए यज्ञ शाला का निर्माण किया गया है। रविवार को मंदिर में स्थापित होने वाली प्रतिमाओं का धूमधाम से प्रवेश हुआ। हनुमान मंदिर से वरघोड़े के रूप में नाचते गाते हुए प्रतिमाएं मंदिर पहुंची। जहां पर लाभार्थी परिवार द्वारा ढोल थाली के साथ सामेला किया गया। महिलाएं मंगल गीत गा रही थी।
सायला. प्रतिष्ठा को लेकर सजा मन्दिर व प्रतिमाओं का सामेला करती महिला।