पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sayala News Rajasthan News All The Work Is Rewarded With Effort But The Story Is Possible By The Grace Of God Maharaj

सभी कार्य का फल प्रयास से मिलता है, लेकिन कथा का लाभ भगवान की कृपा से संभव: महाराज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ

निकटवर्ती केशवना में सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद भागवत कथा का गुरुवार को शोभायात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कथा के आयोजन से पूर्व शोभायात्रा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारिकाधीश मंदिर पहुंच गए थे। संत कृपाराम महाराज व उनके गुरु राजाराम महाराज के मंदिर के प्रवेश द्वार पर सामेला कर माला व तिलक से स्वागत किया गया व साथ ही मंदिर में दर्शन किये।

इसके बाद गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ किया जायेगा। शोभायात्रा बस स्टैंड, तड़वा सड़क, सैनों का वास, चौहटा, मैन बाजार, राजाराम मंदिर होते हुए कथा स्थल पहुंची। शोभायात्रा में बेंड बाजे के भक्ति गीतों पर झूमते हुए चल रहे थे। वही सुसज्जित रथ में साधु संत विराजमान थे। जिनके दर्शन के लिए ग्रामीण उत्साहित नजर आए। शोभा यात्रा में कलशधारी बालिकाएं, नासिक ढोल आकर्षण के केंद्र रहे। कथा स्थल पर पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना करवाई।

राम राम बोलो रे भजन से कथा का शुभारंभ

सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ कथावाचक संत कृपाराम महाराज ने राम राम बोलो रे...के संगीतमय भजन के साथ किया गया। कथा के शुभारंभ पर संत कृपाराम महाराज ने कहा कि भागवत कथा दुर्लब हैं, जो गांव व धरती के पुण्य के फलस्वरूप श्रवण को मिलती है। महाराज ने सभी कार्यों के लिए प्रयास व मेहनत जरूरी है। लेकिन कथा का लाभ भगवान की कृपा से मिलता है। सभी को मोहमाया से विमुख होकर कुछ समय परमात्मा भक्ति करने की बात कही। कथा के श्रवण से जीवन मे प्राप्त होने वाले पुण्यो की जानकारी देते हुए नि:स्वार्थ भाव से भक्ति करने को कहा।वही भागवत कथा के प्रथम अध्याय व जुड़े पौराणिक महत्वों को बताया।

धर्म समाज**

सायला. केशवना में संतों का स्वागत करते हुए व निकाली शोभायात्रा।
खबरें और भी हैं...