पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jalore News Rajasthan News Amrita Devi Educational Institute Meeting Today

अमृता देवी शिक्षण संस्थान की बैठक आज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सांचौर | अमृता देवी संस्थान की बैठक सुखराम बिश्नोई वन एवं पर्यावरण मंत्री राजस्थान सरकार के मुख्य आतिथ्य में श्रीराम गोदारा संस्थान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक एजेंडे पर चर्चा करते हुए जिला प्रधान सुरजनराम सऊ ने कहा कि संस्थान में सिलाई एवं अन्य कौशल विकास कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए एनजीओ गठित करने, संस्थान में संचालित पुलिस कांस्टेबल निशुल्क कोचिंग क्लास को और बेहतर बनाने के लिए बाहर से फैकल्टी लाने की उनकी समीक्षा साथ ही प्रति पंखवाड़ा टेस्ट लेने पर भी चर्चा की गई। बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष पद पर श्री भंवर लाल कुराड़ा प्रधानाचार्य सचिव कमलेश कोषाध्यक्ष राजू राम खिलेरी, उपाध्यक्ष सुरेश साह, संयुक्त सचिव के पद पर अशोक खिचड़ पटवारी, सचिव के पद पर पूनमचंद कुराडा़ को नियुक्त किया गया। बैठक में पूनमचंद लोहमरोड, मंगलाराम खोखर, किशनलाल सारण, नरेश सारण, मनोहर लाल नेंनए, जगदीश गोदरा, बाबूलाल गुरु सहित कई जने उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...