पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Modran News Rajasthan News Annual Fair Of Ashapuri Mataji Organized Devotees Arrived From Three Districts

आशापुरी माताजी के वार्षिक मेले का आयोजन, तीन जिलों से पहुंचे श्रद्धालु

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे में स्थित श्री आशापुरी महोदरी माताजी मंदिर तीर्थ स्थल पर वार्षिकोत्सव मेला होली के तीसरे दिन मेला भरा।

श्री आशापुरी माताजी मंदिर के ट्रस्ट अध्यक्ष मोड़सिंह राजपुरोहित ने बताया कि गुरुवार को जालोर जिले के मोदरान आशापुरी माताजी मंदिर में वार्षिक मेले के दौरान जालोर, सिरोही व पाली जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गुरुवार को मेले के आयोजन पर श्री आशापुरी माताजी मंदिर व माताजी का विशेष फुल-मालाओं से श्रृंगार कर सुबह व शाम महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। माताजी के दरबार में सुबह से शाम तक माताजी के भक्तों का तांता लगा रहा। मेले में सुबह-सुबह से ग्रामीणों के आने जाने प्रारंभ हो गए। मेले मे सबसे ज्यादा बच्चों और महिलाओं ने बढ़चढ़ कर खरीदारी कर सर्कस व झुल्लो का आनंद लिया। रेलवे क्रांसिग सी-74 को बंद कर देने के बावजूद सुबह से ही पटरी पर दर्शनार्थियों का आवागमन जारी रहा, जिसको लेकर रेलवे सुरक्षा बल व रेलवे पुलिस के जवान व रेलवे कर्मचारी तैनात रहे।

मोदरान. मेले के दौरान उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
खबरें और भी हैं...