पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास, महिलाओं से की मारपीट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप राठी के खिलाफ प्रकरण हुआ दर्ज

शहर के झेरडिय़ावास में राजीव बस्ती में प्लॉट पर जबरन कब्जा करने व महिलाओँ के साथ धक्का-मुक्की करने का पालिका उपाध्यक्ष दिलीप राठी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसको लेकर पीडि़त परिवार ने वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम बिश्नोई से न्याय की गुहार लगाई। इस वन एंव पर्यावरण मंत्री सुखराम बिश्नोई ने उक्त मामले में कार्यवाही का भरोसा दिलाया। वहीं पुलिस अधिकारियों को उक्त मामले मेंं त्वरित कार्यवाही के निर्देश जारी किये। वहीं दोषी व्यक्ति को तुरन्त गिरफ्तार करने के निर्देश दिये। इस दौरान उक्त मामले को लेकर पीडि़त पक्ष ने ने बताया कि आरोपी दिलीप राठी द्वारा उनके राजीव नगर झेरडिय़ावास में प्लॉट को खाली करने की ऐलानियां धमकी दे रहा है। वहीं प्लॉट खाली नहीं करने पर जान से मारने कील धमकी दे रहा है। जिसको लेकर परिवार में खौफ का माहौल है। वहीं पुलिस पर मामले को लेकर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है।

यह दर्ज हुआ मामला : सांचौर पुलिस थाने में प्रार्थीया शांति देवी प|ी जवाराराम जाति मेघवाल ने निवासी राजीव नगर झेरडिय़ावास ने रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि मेरे पति जवाहराराम के नाम से 2282,228,2289,2290,2291 में मेरे पति का 1/3 में से 110 गुणा 165 वर्गफिट के प्लॉट में दिनांक 28.01.2020 को मैं व मेरे तीनों पुत्र चुनाराम, घमंडाराम , कैलाश हमारे प्लॉट में साफ सफाई कर रहे थे। इस दौरान मुल्जिम दिलीप पुत्र जयशंकर राठी, जाति माहेश्वरी, माहेश्वरी कॉलोनी सांचौर अपने साथ दो अन्य मुल्जिमानों को लेकर हमारे प्लॉट में अनाधिकृत प्रवेश करते हुए जातिसूचक शब्दो से अपमानित करते हुए गाली गलौज की व मेरी पुत्री व मेरी लज्जा का अनादर किया और धक्का मुक्की कर मारपीट की व एवं प्लॉट से हटने की ऐलानियां धमकी देकर भय कारित किया व मेरा प्लॉट राजनैतिक प्रभाव का इस्तैमाल कर फर्जी तरिेेके से दस्तावेज बनाकर मेरा प्लॉट हड़पना चाहता है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की जांच पुलिस उपअधीक्षक विरेन्द्रसिंह कर रहे है । समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने उक्त मामले में किसी प्रकार की गिरफ्तारी नहीं की ह ै।

इनका कहना है

शहर के झेरडिय़ावास राजीव बस्ती में प्लॉट पर कब्जा करने, धक्का मुक्की करने का मामला सांचौर थाने मे दर्ज है। मामले की जांच की जा रही है। जिसके तहत फिल्हाल किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया।
- विरेन्द्रसिंह, डिवाईएसपी सांचौर

खबरें और भी हैं...