पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jalore News Rajasthan News Awards Given To Students During The Annual Festival Program

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को दिए पुरस्कार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालोर | शहर में स्थित सेंट पोल्स उमावि जालोर में इस सत्र 2019-20 में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन एसडीएम चंपालाल जीनगर के मुख्य आतिथ्य एवं नगर परिषद सभापति गोविंद टांक की अध्यक्षता व स्कूल के मैनेजर फादर अब्राहम की उपस्थिति में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य फादर जोजो ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किए गए। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले 668 प्रतिभागियों को अतिथियों के हाथों पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में सभापति ने विद्यार्थियों को इस प्रकार की विद्यालय स्तरीय शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने वालों की तारीफ की। एसडीएम ने विद्यार्थियों को विद्यालय स्तरीय शिक्षा के साथ-साथ विद्यालय में सर्वागिण विकास की प्रशंसा की। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापकगण व अभिभावक मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...