पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jalore News Rajasthan News Barmer Artists Perform Gere In Traditional Garb To Be Organized Till Sheetla Mata Fair

बाड़मेर के कलाकारों ने पारंपरिक परिधान में किया गेर, शीतला माता मेले तक होगा आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालोर भक्त प्रहलाद उत्सव समिति की ओर से शुक्रवार को बडी पोल के बाहर भक्त प्रहलाद चौक में भैरुनाथ अखाडे के महंत गंगानाथ महाराज व ईश्वरनाथ महाराज के सानिध्य में विधिवत रूप से गेर महोत्सव का शुभारंभ हुआ।

भक्त प्रहलाद सेवा समिति के प्रवक्ता अंबालाल माली ने बताया कि समारोह में पीर गंगानाथ महाराज का भक्त प्रहलाद सेवा समिति सदस्यों ने माला पहनाकर स्वागत किया। पहले दिन अन्तराष्ट्रीय ख्याती प्राप्त गेर दल ठीढस समदडी जिला बाडमेर गेर नृत्य कलाकारों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य पेश किया। साथ ही हास्य कलाकार मदन प्रजापती ने दी अपनी शानदार हंसी मजाक की प्रस्तुतियां दी।

वहीं शनिवार को सांडण की गेर दल प्रस्तुति देंगे। साथ ही कलाकार विनु सोनी भी शानदार नृत्य कर अपनी प्रस्तुति पेश करेंगे। यह गेर महोत्सव शितला सप्तमी तक चलेगा। दिन में 2 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक व रात को को 8 बजे से 10 बजे तक आयोजन होगा। शुभारंभ के मौके पर मोहननाथ ंमहाराज, धुणिया मठ के महंत सोमपुरीजी महाराज, सेवा समिति के अध्यक्ष मोहनलाल घांची, सादुलाराम घांची, मकसा मेवाड़ा, खसाराम माली, निहालाराम घांची, गमनाराम माली, सोनाराम घांची, प्रहलाद माली, लालाराम घांची, वालाराम घांची, हरीराम घांची सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।

अरठवाड़ा में शीतला माता का मेला कल : पोसालिया| समीपवर्ती अरठवाड़ा गांव में शीतलामाता का वार्षिक मेला रविवार को भरेगा तथा शनिवार को राधन छठ पर शीतला माता का भोग बनाया जाएगा। ग्राम विकास अधिकारी चुन्नीलाज खिलेरी ने बताया कि शीतला माता का मेला रविवार को भरेगा। मेले को लेकर मंदिर परिसर समेत आसपास स्थान पर तैयारियों को लेकर सफाई कार्य किया जा रहा है। मेले को लेकर शाम 4 बजे से गेर नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायगा।

धर्म समाज**

बागरा : सियाणा के खेतलाजी मंदिर में हुई गेर

निकटवर्ती सियाणा के खेतलाजी मंदिर परिसर में गेर नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें दूर-दराज गांवों के गेरियों ने भाग लिया। इसी प्रकार भेटाला के वारेश्वरी माताजी मंदिर प्रांगण, मायलावास बस स्टैंड पर व आडवाडा के आपेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में गेर नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने विभिन्न संवाग रचकर गेर नृत्य का आनंद लिया।

भीनमाल : रविवार को होगा गेर नृत्य का आयोजन

स्थानीय महेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में शीतला सप्तमी को लेकर गेर नृत्य का आयोजन रविवार को किया जाएगा। माणकमल भंडारी ने बताया कि महेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में परंपरागत वेशभूषा में युवाओं द्वारा गेर नृत्य पेश किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर शनिवार को बैठक आयोजित की गई।

जालोर. शहर में गेर नृत्य पेश करते गेरिए।

बागरा. गेर नृत्य पेश करते गेरिए व उपस्थित भीड़।
खबरें और भी हैं...