जागरूक होकर ही रक्षा होगी
रामसीन | कस्बे के विजयनगर गोलुआ के आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक सुरताराम सिंधल ने महिलाओं को बच्चों के पोषाहार के प्रति जागरूक किया और बच्चों को केंद्र पर भेजने की बात कही। वही कार्यकर्ता चिकु देवी ने कोराना वायरस के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर धीरू देवी, मनाराम सहित प्रेरक मौजूद थे।