बेनीवाल ने जालोर में किया किशोर गृह का निरीक्षण
जालोर | राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने गुरुवार को राजकीय संप्रेक्षण एवं किशोर गृह व सुरक्षित अभिरक्षा गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आवासरत बालकों द्वारा बनाई समाचार पत्रों की रद्दी से विभिन्न कलाकृतियों को देखकर बेनीवाल ने संतोष व्यक्त किया एवं आवासरत बालकों के क्रियाकलाप एवं सफाई व्यवस्था को देख प्रसन्नता व्यक्त की। निरीक्षण दौरान बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजेन्द्र राजपुरोहित एवं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष मंगलसिंह राजपुरोहित, सदस्य ठाकराराम, रामप्रकाश खबाणी, सुप्रिया मौर, राजू सांखला एवं बाल कल्याण समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष नैनसिंह राजपुरोहित का बेनीवाल ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। किशोर गृह में बेनीवाल का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
जालोर. किशोर गृह का निरीक्षण करती बेनीवाल।