- Hindi News
- National
- Jalore News Rajasthan News Bhamashah Announced Construction Of A Hospital At Tantra At A Cost Of Rs 50 Lakhs
भामाशाह ने 50 लाख रुपए की लागत से तांतड़ा में अस्पताल निर्माण की घोषणा की
भामाशाह ने 25 लाख की लागत से दो नवनिर्मित भवन कक्षा-कक्ष किए थे विद्यालय को भेंट
निकटवर्ती राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तांतड़ा ग्राम में भामाशाह मोरादेवी प|ी मनाराम राजपुरोहित द्वारा निर्मित करीबन 25 लाख रुपए की लागत से दो कक्षा-कक्ष भवन, एक हॉल व मंच का उद्घाटन सांसद देवजी एम पटेल के मुख्य आतिथ्य, प्रधानाध्यापक हरलाल डारा की अध्यक्षता व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुआ। इस दौरान सांसद पटेल ने भामाशाह का आभार जताया। इस अवसर पर दानाराम चौधरी, चितलवाना प्रधान हनुमान प्रसाद भादू, भाजपा नेता मोतीराम महेन्द्रसिंह झाब, आनंद चौधरी, देवड़ा पूर्व सरपंच मांगीलाल पुरोहित, ईटादा पटवारी कैलाशकुमार बिश्रोई, थानसिंह निबांउ, भंवराराम, दिनेश पुरोहित, समेेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम में 50 लाख रुपए में अस्पताल बनायें जाने की घोषणा : उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मोरादेवी प|ी मनाराम राजपुरोहित ने घोषणा करते हुए गांव में 50 लाख रुपए से मरीजों के उपचार के लिए अस्पताल बनाने की घोषणा की। घोषणा पर ग्रामीणों एवं अतिथियों ने भामाशाह का आभार जताया।
जालोर. कक्षा-कक्ष का शुभारंभ करते अतिथि।