- Hindi News
- National
- Bhinmal News Rajasthan News Bhamashah Presented A Projector In The School
भामाशाह ने विद्यालय में प्रोजेक्टर किया भेंट
आहोर | उपखंड क्षेत्र के कवराड़़ा गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के सुविधा को लेकर भामाशाह द्वारा प्रोजेक्टर भेंट किया। भामाशाह हाजी इस्माईल खां ने विद्यालय के संस्था प्रधान परमजीतसिंह को सौंपा। विद्यालय में भामाशाह द्वारा सताईस हजार रुपए का प्रोजेक्टर भेंट करने पर विद्यालय के संस्था प्रधान परमजीतसिंह ने भामाशाह को साफा पहनाकर बहूमान किया। इस दौरान शारीरिक शिक्षक समन्दरसिंह, दयाराम, अरविन्द कुमार एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।