- Hindi News
- National
- Chitalwana News Rajasthan News Bike Collided With Lightning Pole Driver Broke Down
बिजली पोल से टकराई बाइक, चालक ने तोड़ा दम
भास्कर न्यूज | अनादरा
कांडला राजमार्ग स्थित डबाणी गांव के एक होटल के पास रविवार शाम 4 बजे बिजली पोल से बाइक टकराने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाकर परिजनों को सूचना दी। थाना अधिकारी हमीरसिंह ने बताया कि धवली निवासी विष्णु कुमार पुत्र अगराराम भील रविवार शाम 4 बजे ड़बाणी से बाइक पर घर जा रहा था। डबाणी गांव में एक होटल के पास चालक का बाइक से नियंत्रण हटने से बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में चालक विष्णु कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही थानाधिकारी हमीरसिंह भाटी, कृष्णगंज पुलिस चौकी प्रभारी सीताराम, हैड कांस्टेबल किशोरीलाल मौके पर पहुंचे तथा शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा परिजनों को सूचना दी।
अनादरा. हादसे के बाद मौके पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक।