पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raniwara News Rajasthan News Bike Rider Dies Due To Jeep Collision In An Accident

हादसे में जीप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मैत्रीवाड़ा दहीपुर के बीच मामाजी मंदिर के पास

निकटवर्ती मैत्रीवाड़ा दहीपुर के बीच सड़क मार्ग पर मामाजी मंदिर के पास बाइक व थार गाड़ी के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाइक रानीवाड़ा से मैत्रीवाड़ा की ओर जा रहा था। वहीं थार गाड़ी मैत्रीवाड़ा से रानीवाड़ा की ओर आ रही थी। इसी दौरान मामाजी के मंदिर के पास दोनों के बीच भीषण भिड़ंत होने से बाइक चालक भीखाराम पुत्र रावताराम जाति मेघवाल निवासी मैत्रीवाड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीवाड़ा लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रानीवाड़ा पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मोका मुआयना कर बाइक व थार गाड़ी को अपने कब्जे लिया।

सड़क हादसे के बाद जमा भीड़।
खबरें और भी हैं...