- Hindi News
- National
- Sayala News Rajasthan News Camp 18 To Give Information About Banking Services
बैंकिंग सेवाओं की जानकारी देने के लिए शिविर 18 को
उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा सायला में बुधवार को एसबीआई की विभिन्न सेवाओं एवं उनके उपक्रमों की जानकारी देने व एसबीआई योनो एप डाऊनलोड कर उनके फायदे एव सहूलियत की जानकारी देने के लिए एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन रखा
गया है।
शाखा प्रबंधक रामरतन मीणा ने बताया कि खाताधारक योनो एप का रजिस्ट्रेशन स्थानीय शाखा कार्यालय में सोमवार ओर मंगलवार को करवा सकेंगे। मीणा ने बताया कि योनो एप की बैंकिंग सेवाओ में महत्वपूर्ण एव कारगर साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि योनो एप के माध्यम से एटीएम गुम होने की दशा में भी एटीएम से 20 हजार तक कि राशि प्रतिदिन ग्राहक निकाल सकते हैं।
वही इस एप में एक वर्ष तक के लेन देन का स्टेटमेंट उपलब्ध रहता है। वही एटीएम कार्ड पिन बदलनाए एटीएम खोने पर ब्लॉक करनाए चेक बुक जारी करना कार लोन व मकान लोन का आवेदन बचत खाते के लेन देन के आधार पर एक लाख तक का लोनए
बिना शाखा आए सरकारी
कर्मचारी के पर्सनल लोनए किसानों के लिए कृषि की जानकारी सहित कई प्रकार की खुबिया इस एप के को डाउनलोड कर प्राप्त कर
सकते है।