- Hindi News
- National
- Bhinmal News Rajasthan News Case Of Sesawa Life Imprisonment For Murdering Husband For Burning Two Wives Alive
सेसावा का मामला: दो पत्नियों को जिंदा जलाने के मामले में हत्यारे पति को आजीवन कारावास
दो वर्ष पूर्व चितलवाना के सेसावा में आरोपी ने अपनी दोनों प|ियों कार में लॉक कर जिंदा जलाया था
करीबन दो वर्ष पूर्व चितलवाना क्षेत्र के सेसावा गांव में एक पति द्वारा अपनी दोनों प|ियों को कार में बंद कर जिंदा जलाकर हत्या करने के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार रुपए के अर्थदंड से भी दंडित किया है। जानकारी के अनुसार 20 दिसंबर 2017 को चितलवाना पुलिस थाने में समदड़ी थानांतर्गत गोदों का वाडा निवासी पीराराम पुत्र हरजीराम प्रजापत ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसकी पुत्री दरियादेवी की शादी पांच साल पूर्व दीपाराम पुत्र हेमाराम प्रजापत निवासी सेसावा के साथ हुई थी। दीपाराम के पूर्व में एक प|ी मालुदेवी थी। मालुदेवी स्वभाव में भोली होने के कारण उसने पहली प|ी की मौत होने की बात बताकर दूसरी शादी दरिया देवी के साथ की थी। शादी के बाद दरिया देवी को पहली प|ी के जीवित होने की बात मालूम होने के बाद दरियादेवी आरोपी दीपाराम से झगड़ा करने लगी। आरोपी दीपाराम पालनपुर में ही कामकाज करता था और दोनों प|ियों के साथ वही रहता था। रोज-रोज के आंतरिक कलह से परेशान होकर आरोपी दीपाराम ने दूसरी प|ी दरियादेवी को रास्ते से हटाने के लिए जान से मारने की योजना बनाकर जला दिया। इसके पश्चात चितलवाना पुलिस ने भादस की धारा 302 के तहत मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू किया था। शुक्रवार को इस मामले में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश मनीष कुमार वैष्णव ने हत्यारे आरोपी पति दीपाराम पुत्र हेमाराम प्रजापत को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है साथ ही 10 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। अदम अदायगी के रूप में 10 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इस मामले में सरकार की ओर से अपर लोकअभियोजक पदमसिंह इंदा एवं परिवादी की ओर से अधिवक्ता ईश्वरसिंह देवड़ा ने पैरवी की।
दोनों प|ियों को जलाकर हादसे का रूप देने की थी कोशिश
योजनानुसार आरोपी ने 15 दिसंबर 2017 को पालनपुर के लालावाडा पेट्रोल पंप से दो लीटर पेट्रोल अपनी गाडी में अलग से रख लिया। 19 दिसंबर को दीपाराम ने गहना बनाने के लिए दूसरी प|ी दरियादेवी को अरणीयाली जाने के बहाने में गाड़ी में बैठाना चाहा लेकिन वह अकेली चलने के लिए राजी नहीं हुई तो उसने दोनो प|ियों को गाड़ी में बैठा लिया। चितलवाना तहसील के सेसावा गांव से एक किमी दूर गाड़ी की फाटक लॉक करके दोनो प|ियों को जिंदा जला दिया, जिससे आरोपी दीपाराम प्रजापत की पहली प|ी मालू (27) तथा दूसरी प|ी दरिया (22) जिंदा जल गई थी। जिसके बाद उन्होंने हादसे का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की जांच में हत्या होना सामने आया।