होली के त्योहार को लेकर सीएलजी बैठक आयोजित सदस्यों ने चोरियों का राज खोलने की उठाई मांग
बैठक के दौरान शांति पूर्वक होली का पर्व मनाने का किया आह्वान
स्थानीय पुलिस थाने में रविवार को पुलिस एवं सीएलजी सदस्यों की बैठक सरपंच सूजाराम प्रजापत की अध्यक्षता, सीआई घेवरसिंह, एसआई खम्माराम की मौजूदगी में आयोजित हुई। बैठक में सीआई घेवरसिंह ने उपस्थित सदस्यों से आहोर की भाटा गैर को लेकर उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना करने का आह्वान किया। इस दौरान एसआई खम्माराम ने सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की घटना को लेकर पुलिस को तुंरत सूचना दे तथा होली के त्यौहार को शांति पूर्वक मनाने व अपने परिजनों, बच्चों सहित आस पडौसीयों को भी अप्रिय घटना में साथ नही देने की बात कही।
इस दौरान सरपंच सूजाराम ने होलिका दहन व मंगलवार को होली के दिन पुलिस गश्त तैनात रखने की बात की। एसआई खम्माराम ने आहोर में बढ़ती चोरियों की वारदातों पर अंकूश लगाने के लिए आहोर में दूकानों एवं घरों के बाहर सीसी कैमरे अधिक से अधिक लगाने पर विशेष जोर दिया। देवीसिंह राजावत ने कस्बे में कुछ युवकों द्वारा मुख्य बाजार एवं प्रमुख मार्गो से मोटर साईकिले तेज गति से चलाई जाती है। उन्हे पाबंद करने की मांग की। इस अवसर पर गोरधनलाल सोलंकी, मेहराब खां भाटी, हेमाराम प्रजापत, शकूर खां, यूसूफ खां, राजेन्द्र राव, शैलेष कुहाड, पुरूषोत्तम दमामी, भरत राव, शांतिसिंह, शैतानसिंह, जैसाराम टेलर, भरत, हेमताराम प्रजापत, भैरू छीपा, पारस माली, दलपतसिंह, एएसआई अखाराम, प्रेमाराम, हुकमाराम, जयंतिलाल, सुरेश कुमार, मनमोहन सहित कई सीएलजी सदस्यों ने भाग लिया।
आहोर में बीस में से
12 सीसी कैमरे है बंद, मात्र आठ ही है शुरू
सीएलजी बैठक के दौरान आहोर में चोरियों की रोकथाम को लेकर बात सामने आने पर ज्ञात हुआ कि कस्बे के प्रमुख मार्गो एवं तिराहों पर पूर्व में बीस सीसी कैमरे लगवाए गए थे। मगर वर्तमान में बीस सीसी कैमरों में से मात्र आठ कैमरे शुरू होने तथा शेष १२ कैमरे बंद होने की बात सामने आई। जिस पर सरपंच सूजाराम प्रजापत ने कहा कि डिस्कॉम द्वारा कुछ स्थानों पर विद्युत कनेक्शन नही एवं कुछ अन्य समस्या आने से कैमरे बंद है। सारे सीसी कैमरे शीघ्र शुरू करवाने की बात कही।
आहोर. सीएलजी की बैठक के दौरान चर्चा करते हुए।