- Hindi News
- National
- Jalore News Rajasthan News Collector Spoke To Women In Siyana And Asked The Problem Instructed Officials To Solve It Immediately
कलेक्टर ने सियाणा में महिलाओं से बात कर पूछी समस्या, अधिकारियों को तत्काल समाधान करने के दिए निर्देश
जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने बुधवार को ग्राम सियाणा का दौरा कर विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। कलेक्टर गुप्ता ने सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं जननी केन्द्र की व्यवस्थाओं को जायजा लिया।
इस दौरान कलेक्टर ने अस्पताल का पूरा निरीक्षण करते हुए अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं चिकित्सा सुविधाओं के बारे में पूरी जानकारी ली। अवलोकन के बाद अस्पताल की व्यवस्था देखकर कलेक्टर गुप्ता संतुष्ट नजर आए। उन्होंने चिकित्साकर्मियों से व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली और वार्डों का निरीक्षण कर कमियों को दूर करने के निर्देश दिये। वहीं अस्पताल में जनरल वार्ड नहीं होने पर उन्होंने बीसीएमओ डॉ. भजनाराम विश्रोई को जल्द ही प्रस्ताव बनाकर इसकी समाधान करने की बात कही। वहीं उसके बाद गुप्ता ने गांव स्थित आर.ओप्लान्ट को देखा और पानी पीकर उसकी स्वच्छ पेयजल गुणवत्ता आदि के बारे में गांववासियों से संपर्क कर जानकारी प्राप्त की।
ग्रामीण परिवेश की महिलाओं से भी मिले, समस्याओं के बारे में ली जानकारी { जिला कलेक्टर गुप्ता सियाणा पहुंचने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर कस्बे में पहुंच गए। जहां उन्होंने कस्बे में स्थित ग्रामीण परिवेश की महिलाओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। महिलाओं ने पेयजल की समस्या बताई तो कलेक्टर ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को तत्काल समस्या समाधान करने की बात कही। वहीं उसके बाद कलेक्टर ने ग्राम सेवा सहकारी समिति भवन का अवलोकन किया और गांववासियों के हित के लिए किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया। खाद्य वस्तु वितरण प्रबन्धन स्टॉक की स्थिति का अवलोकन किया।
जालोर. अस्पताल में आरओ प्लांट का निरीक्षण करते कलेक्टर।