- Hindi News
- National
- Jalore News Rajasthan News Corona Virus Information Given Through Video Conference
वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी कोरोना वायरस की जानकारी
आशा सहयोगिनी एवं एएनएम घर घर जाकर कोरोना की जानकारी दी
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जालोर द्वारा विडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर ब्लॉक प्रभारी, सुपरवाईजर, एएनएम एवं आशा सहयोगिनी के प्रशिक्षण का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह देवल की अध्यक्षता में किया गया। प्रशिक्षण में सीएमएचओ डॉ. देवल ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोना वायरस को वैश्विक महामारी घोषित कर दिया गया। प्रदेश में एपेडेमिक एक्ट भी लागू हो चुका है। ऐसे में इस मेडिकल आपातकाल के समय में सभी पूरी निष्ठा से दायित्व निभाएं और मुख्यालय पर रहे। आशा सहयोगिनी एवं एएनएम घर घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति तक कोराना वायरस से बचाव एवं रोकथाम के बारे में जानकारी दे। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. के. चौैहान ने कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम के बारे मे जानकारी देते हुये बताया कि ऐसे व्यक्ति जो पिछले 15 दिनो मे कोरोना वायरस प्रभावित देशों से लोटे है, उन व्यक्ति एवं उनके सम्पर्क में रहने वाले समस्त व्यक्तियों की स्क्रिनिंग करें एवं उन लोगो का नियमित फॉलोअप करें। इस दौरान डॉ. पुनम टांक एवं डॉ. योगश शर्मा ने कोरोना वायरस के लक्षण, बचाव एवं रोकथाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी अविनाश सक्सेना, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक हरफुल घिंटाला, जिला आशा समन्वयक रमेश पन्नु, जिला कार्यक्रम अधिकारी अभिमन्यु सिंह, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पीपीएम समन्वयक इमरान बेग, क्षय पर्यवेक्षक श्रवण कुमार समेत मौजूद रहे।
जालोर. वीडियों कॉफ्रेंस से प्रशिक्षण देते हुए।