- Hindi News
- National
- Jalore News Rajasthan News Date Of Submission Of Annual Tax Of Weight Vehicles On 15th
भार वाहनों का वार्षिक कर जमा कराने की तिथि 15 को
परिवहन विभाग द्वारा जालोर जिले में पंजीकृत समस्त भार वाहनों का वार्षिक कर जमा करवाने की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2020 निर्धारित की गई है। जिला परिवहन अधिकारी प्रेमराज खन्ना ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार भार वाहन स्वामियों को वार्षिक कर जमा कराने की सुविधा के लिए अवकाश के दिन भी कर परिवहन कार्यालय में जमा कराया जा सकता है ताकि प्रत्येक भार वाहन का वार्षिक कर 15 मार्च, 2020 तक जमा होना सुनिश्चित हो सकें। उन्होंने बताया कि 15 मार्च तक वार्षिक कर जमा नहीं कराने वाले भार वाहन पकड़े जाने पर जब्त कर भार वाहन का कर मय निर्धारित शास्ति व प्रशमन राशि वसूल की जायेगी। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय मोटरयान नियम, 1990 के अनुसार बी.एस वाहनों का विक्रय एवं पंजीयन 31 मार्च 2020 तक ही किया जाना विनिर्दिष्ट है। इसलिए वाहन स्वामी या वाहन डीलर्स इन वाहनों का पंजीयन 31 मार्च 2020 तक करवाया जाना सुनिश्चित करें इसके पश्चात् ऐसे वाहनों का पंजीयन नहीं किया जायेगा।