पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhinmal News Rajasthan News Demand For Removal Of Encroachment Villagers Submitted Memorandum Of Subjects To Goliya

अतिक्रमण को हटाने की मांग, विषयों का गोलिया गांव के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीसी सड़क को तोड़कर किए गए नुकसान व अतिक्रमियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की

निकटवर्ती विषयों का गोलिया, पूनासा के ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर सीसी सड़क को नुकसान पहुंचकर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए कार्यवाही की मांग की है। इस दौरान ग्रामीणों ने उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया। एडवोकेट श्रवण ढाका के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया कि वियो का गोलिया, पूनासा में ग्राम पंचायत द्वारा विषयों का गोलिया से कालरों की ढाणी की तरफ जाने वाले मार्ग पर सीसी सड़क का निर्माण करवाया गया था।

गांव के ही लोगों द्वारा अब सीसी सड़क पर अतिक्रमण किया गया है तथा सड़क को भी नुकसान पहुंचाया गया है। अतिक्रमण की वजह से सड़क संकड़ी हो गई है। इसको लेकर 7 मार्च को ग्राम पंचायत के सचिव द्वारा नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के लिए आदेश भी दिया गया, मगर उक्त अतिक्रमण को नही हटाया गया है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने सीसी सड़क को तोड़कर किए गए नुकसान व अतिक्रमियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करने के लिए मांग की है। इस अवसर पर महादेवाराम देवासी, नवाराम, मेगाराम, पाबुराम, दाड़माराम, गोपाल, जोधाराम सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

भीनमाल. उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन करते वियों का गोलिया के ग्रामीण।
खबरें और भी हैं...