पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jalore News Rajasthan News Demand For Superintendent Of Police For Arrest Of Accused

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक से की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालोर| जिले के नोसरा थानान्तर्गत मूलाराम पुत्र तगाराम प्रजापत ने पुलिस अधीक्षक जालोर को ज्ञापन देकर जमीनी विवाद में हुई मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मूलाराम ने बताया कि भंवरानी गांव में मेरे पिता तगाराम के नाम से जमीन आई हुई है। जिसके आगे करीब 11.5 फीट की गली हैं, जिसे सामने निवासरत गणेशसिंह पुत्र भोपसिंह राजपूत निवासी भंवरानी द्वारा दबाने की नियत से अतिक्रमण के प्रयास किए जाते है। जिसकी आवाज उठाने पर प्रार्थी ने अपने साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोपी सहित अन्यों ने मुझे मारने व गांव से भगाने की धमकी भी दी गई है। जिस पर उसने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के गिरफ्तारी की मांग करते हुए परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की बात कही।
खबरें और भी हैं...