मावल में पुलिया बनाने की मांग
आबूरोड| सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर मावल में पुलियां व रोड बनवाने की मांग की गई। ज्ञापन के अनुसार मावल स्टेशन से वासड़ा गांव तक सालों पहले बनवाई गई सड़क जगह-जगह से टूटी पड़ी है। इससे ग्रामीणों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मावल गांव में रोड के बीच में नाला बना है। वहां पर गंदा पानी भरा हुआ है।