पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jalore News Rajasthan News Devotee Prahlad Chowk Performed The Dance Of Sandan Ger Today Geri Will Perform In Pali District

भक्त प्रहलाद चौक पर सांडण गेर ने किया नृत्य, आज पाली जिले के गेरिए देंगे प्रस्तुति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के बड़ी पोल के बाहर स्थित भक्त प्रहलाद चौक दूसरे दिन शनिवार को भी गेरियों ने गेर नृत्य पेश किये। वहीं शुक्रवार देर रात्रि तक गेरियों ने गेर नृत्य का भी आनंद लिया। शुक्रवार देर रात्रि तक बाड़मेर के कलाकारों ने गेर नृत्यों को पेश किए। साथ ही डीजे की धुन पर काजल जालोरी व हास्यं कलाकार मदन प्रजापत बाड़मेर ने भी शानदार नृत्य किया।

फाल्गुन गीत गायें भक्त प्रहलाद सेवा समिति के प्रवक्ता अंबालाल माली ने बताया भक्त प्रहलाद उत्सव सेवा समिति के तत्वाधान में शनिवार दिन में 2 बजे अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गेर दल सांडण से आये गैरियों ने अपनी कला पेश की। साथ ही स्थानीय ंगेर दलों ने भी अपनी एक से बढकर प्रस्तुति दी। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष मोहनलाल घांची, मकसा मेवाड़ा, सोनाराम घंाची, बगाराम प्रजापत, गमनाराम माली, रमेश कुमार बोराणा, खसाराम सांखला, प्रहलाद माली, जोगसिंह भाटी, निहालाराम घांची, हिरालाल घांची, भोमाराम प्रजापत, छतराराम घांची, तुलसाराम घांची समेत मौजूद रहे।

भीनमाल में गेर नृत्य का आयोजन आज

भीनमाल| स्थानीय महेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में शीतला सप्तमी को लेकर गेर नृत्य का आयोजन रविवार को किया जाएगा। माणकमल भंडारी ने बताया कि महेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में परंपरागत वेशभूषा में युवाओं द्वारा गेर नृत्य पेश
किया जाएगा।

देर रात्रि तक बाड़मेर के कलाकारों ने गेर नृत्य को पेश किए, हास्य कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुति दी

आज पाली जिले के गेरिए पेश करेंगे गेर

शनिवार को हास्यं कलाकार मदन प्रजापत व काजल जालोरी ने भी नृत्य कर अपना जलवा बिखेरा। वहीं बडी संख्या में महिला व पुरुषों ने भी तालियं बजाकर उत्साहवर्धन किया। साथ ही साडण की गैरियों ने भी अपनी नृत्य का शानदार पर्दशन किया। वहीं रविवार को दिन मे 2 बजे मडिया पाली जिले के गेर दल की अपनी शानदार प्रस्तुतियां पेश करेंगे।

पालासिया कलां में गेर नृत्य का आयोजन

पावटा| पलासिया कला गांव में स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में शनिवार को गांव के युवाओं की ओर से पारंपरिक गेर नृत्य का आयोजन किया गया। नवयुवक मंडल के सानिध्य में आयोजित गेर नृत्य के दौरान बड़ी संख्या में गेरियों ने भाग लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

पावटा. पलासिया गांव में गेर नृत्य करते हुए युवा।

जालोर. सांडण गांव के गेरिए गेर नृत्य करते हुए।

जालोर. गेर नृत्य के दौरान नृत्य प्रस्तुत करता कलाकार। फोटो| भास्कर
खबरें और भी हैं...