- Hindi News
- National
- Jalore News Rajasthan News Domestic Electricity Connection To 17900 Families In The District Under Saubhagya Scheme
सौभाग्य योजना के तहत जिले में 17900 परिवारों को घरेलू बिजली कनेक्शन
जोधपुर विद्युत वितरण निगम द्वारा संचालित सौभाग्य योजना के अन्तर्गत जालोर जिले में अब तक 17 हजार 900 परिवारों को घरेलू विद्युत कनेक्शन जारी कर लाभान्वित किया गया है। इसमें 5610 परिवार बीपीएल एवं 12290 एपीएल श्रेणी के परिवार हैं। अधीक्षण अभियन्ता सीएल मीणा ने बताया कि जिले में अब तक 2019-20 में 3612 कृषकों को कृषि विद्युत कनेक्शन दिये गये हैं, इनमें 413 कृषक अनुसूचित जाति श्रेणी के हैं। बंूद-बूंद फव्वारा पद्धति के अन्तर्गत 904 कृषि विद्युत कनेक्शन दिये गये हैं। इसके अतिरिक्त जिले में वि़द्युत वितरण व्यवस्था को सुचारू और सुविधापूर्ण बनाने के उद्देश्य से ट्रंासफार्मरों की क्षमता में वृद्धि कर गांवों में गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति की जा रही है।