पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Aahor News Rajasthan News English Form Given On The First Day Of The 10th Board Examination Concluded Peacefully

10वीं बोर्ड परीक्षा के पहले दिन अंग्रेजी का दिया पर्चा, शांतिपूर्ण हुई संपन्न

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे सहित क्षेत्र के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में गुरुवार को दसवीं कक्षा की प्रथम परीक्षा शांतिपूर्वक आयोजित हुई। वही क्षेत्र भर से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। परीक्षा के प्रथम दिन दसवीं के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा देकर विद्यालय से बाहर आते ही एक दूसरे छात्र-छात्राओं द्वारा आपस में पर्चा हल करने को लेकर चर्चा भी की गई। वैसे कस्बे में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय माध्यमिक विद्यालय हनुमानशाला के तीनों परीक्षा केन्द्रों पर छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को अंग्रेजी की परीक्षा दी। परीक्षा के प्रथम दिन चामुडा चौक स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा शुरू होने से पूर्व राजस्थान शिक्षक राष्ट्रीय उप शाखा आहोर के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. नन्दलाल दवे ने छात्र-छात्राओं के तिलक लगाकर गुड़ व धनिया खिलाकर शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान अशोकसिंह मांगलिया, भोमाराम, बाबूसिंह, कैलाश बाबू सेन सहित कई जने मौजूद थे।

जालोर. बोर्ड की परीक्षा देकर केन्द्र से बाहर निकलते विद्यार्थी।
खबरें और भी हैं...