- Hindi News
- National
- Chitalwana News Rajasthan News Event Organized At Nehru Yuva Kendra On Women39s Day
महिला दिवस पर नेहरु युवा केन्द्र पर कार्यक्रम का आयोजन
महिलाओ के आत्म सम्मान व घूंघट प्रथा त्यागकर आगे आने अपील की
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को नेहरू युवा केंद्र जालोर एवं नेहरू युवा मंडल सिवाड़ा के संयुक्त तत्वाधान में राजीव गांधी सेवा केंद्र सिवाड़ा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया। राष्ट्रीय युवा कोर शैतान राम बिश्नोई ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व अभियान राजस्थान के प्रदेश प्रभारी गणपत लाल साहू ने अपने सम्बोधन में कहा कि महिलाओं को सशक्तिकरण एवं महिलाओं के आत्मसम्मान एवं गौरव का दिन है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लोकसभा युवा कांग्रेस जालोर सिरोही महासचिव प्रवीण पंवार ने कहा कि वर्तमान में महिला भी पुरुषों के मुकाबले शिक्षा राजनीति खेल जगत सहित अन्य हर पहलू में आगे हैं। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता विमला देवी ने महिलाओं के अधिकार एवं कर्तव्य एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओ के आत्मसम्मान व घूंघट प्रथा त्यागकर आगे आने अपील की गई।