दुकानों में लगी आग, 3 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
बागरा | कस्बे में मुख्य बाजार में स्थित एक किराणा की दुकान में रविवार अल सेवेरे आग लगने से किराणा की दुकान में पड़ा सामान जलकर राख हो गया। इस आगजनी की घटना में जनहानि नहीं हुई लेकिन समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। वही करीबन 3 घंटे तक आग सूलगती रही। बागरा निवासी जयराम दास माहेश्वरी की बाजार में आई हुई दुकानों में रविवार को अचानक आग लगने से पूरा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जालोर नियंत्रण कक्ष में दमकल वाहन को आगजनी के बारे में सूचना दी, जिस पर जालोर से दमकल वाहन मौके पर पहुंचा।। करीबन 3 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस एवं ग्रामीणों ने दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया। आग इतनी तेज थी कि दुकान की दीवारें भी श्रतिग्रस्त हो गई। । आगजनी के बाद दुकान मालिक एवं ग्रामीणों ने जला हुआ कचरा ट्रैक्टरों में भर कर बाहर डाला।