पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sanchore News Rajasthan News First Component Blood Bank Of West Rajasthan Launched

पश्चिम राजस्थान के प्रथम कंपोनेंट ब्लड बैंक का शुभारंभ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाजार की खबर

सांचौर | पश्चिम राजस्थान का प्रथम कंपोनेंट ब्लड बैंक का शुभारंभ वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम बिश्नोई की मुख्या आतिथ्य, सांसद देवजी एम पटेल की अध्यक्षता एवं बीसीएमओ डॉ. ओमप्रकाश सुथार, पूर्व जालोर सीएमएचओ डॉ. बाबूलाल विश्नोई, दानाराम चौधरी, डॉ. भूपेंद्र चौधरी, हरीश परमार, व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश पुरोहित के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। शुभारंभ कार्यक्रम में 100 यूनिट युवाओं ने रक्तदान किया गया। बी.लाल हॉस्पिटल के टीम डॉक्टर बाबूलाल बिश्नोई ने ब्लड बैंक में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि सुखराम बिश्नोई ने बताया कि इस दुर्गम दूरस्थ क्षेत्रों में जहां पर दुर्घटनाग्रस्त गंभीर स्थिति में मरीज आते हैं और प्रसव संबंधी गंभीर मरीज भी आते हैं। ऐसे गंभीर मामलों में जान बचाने के लिए तुरंत खून की आवश्यकता होती है। सांसद देवजी एम पटेल ने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को जागरूक होकर रक्तदान करना होगा, ताकि गंभीर स्थिति में मरीजों की जान बचाई जा सके। अस्पताल निदेशक डॉक्टर बिश्नोई ने बताया कि पश्चिमी क्षेत्र की प्रथम कंपोनेंट ब्लड बैंक है जिसमें खून में पाए जाने वाले समस्त कंपोनेंट मिलेंगे। इस दौरान डॉ गोपी किशन विश्नोई, डॉ. जगदीश चौधरी, डॉ अनुज दुबे, डॉ. दिनेश किंकर, टेक्निकल सुपरवाइजर ओमप्रकाश बेनीवाल, सुरेश कुमार, गंगाराम, शैतानाराम, लाल बूंद जिंदगी रक्षक प्रदेश अध्यक्ष संजय गोदारा, जगदीश गोदारा चितलवाना, सुरेश कुमार, डॉ. राजेश कुमार, देवीलाल, मानव सेवा समिति रमेश मालू,मनोज कड़वासरा, कृष्ण कुमार डऊकिया, गंगाराम पूनिया, दयाराम खीचड़, जगदीश खीचड़, आत्माराम पुरोहित सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...