- Hindi News
- National
- Khara News Rajasthan News Foundation Stone For Guru Jambheshwar Temple Construction
गुरु जम्भेश्वर मंदिर निर्माण की नींव रखी
विष्णुनगर में गुरु जम्भेश्वर मंदिर निर्माण के लिए शुभ मुहुर्त में नींव रखकर कार्य का सुभारम्भ किया गया। कस्बे के निकटवर्ती बावरला ग्राम पंचायत के विष्णुनगर में बुधवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्रोई व विश्रोई समाज के गणमान्य लोगो की मौजुदगी में पंडित प्रभाकर दवे के द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ भुमि पूजन कर गुरू जम्भेश्वर भगवान के जयकारो के साथ गुरू जम्भेश्वर भगवान का मंदिर निर्माण के लिए नींव रख कर निर्माण कार्य शुरू किया गया। इससे पुर्व मंदिर परिसर में स्थित साथरी पर पंडित लालाराम गायणा के द्वारा 120 शब्दों के द्वारा पाहल बना कर मौजुद लोगो को पाहल दिया गया। इस असवर पर कार्यकारी सदस्य भजनलाल लोल, राजुराम पंवार, गोविन्दराम ढाका, मुगलाराम लोल, रूगनाथाराम पंवार, पोकराराम पंवार, बंशीलाल लोल, कालुराम पंवार, भाखराराम लोल पुर्व सरपंच, जगदीश साहू, रामलाल पंवार, विंजाराम बांगुड़ा, भंवरलाल गोदारा, करनाराम पंवार, भागीरथराम पंवार, पुनमाराम जांणी, हिराराम पंवार, सुरेश लोल, राजुराम, प्रकाश पंवार, भाखराराम पंवार, भारमलराम ढाका सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हाडेचा. कस्बे के निकटवर्ती विष्णुनगर में जम्भेश्वर मंदिर निर्माण कि नींव रखते हुए मंत्री विश्रोई व विश्रोई समाज के लोग।