- Hindi News
- National
- Bala News Rajasthan News Fraudulent Nri Husbands Reconcile Wives For Fear Of Visa Cancellation
धोखेबाज एनआरआई पतिवीजा कैंसिल होनेके डर से कर रहे हैंबीवियों से सुलह
‘मुझे माफ करें, समय की कमी के चलते आपके पास नहीं अा पा रहे थे। अब हम घुमाने के साथ आपको अपने साथ भी रखेंगे। आपके कहने पर ही विदेश में नाैकरी करेंगे।’ यह बात हरियाणा के 10 एनआरआई दूल्हों ने अपनी प|ियों को लिखे पत्र में कही है। उनका यह प|ी प्रेम इसलिए जागा है क्योंकि राज्य महिला आयोग ने उनका पासपोर्ट और वीजा कैंसिल करने के लिए विदेश मंत्रालय काे पत्र लिखा था। जिसमें सुलह की मांग की है। दरअसल हिसार, करनाल, राेहतक, पंचकूला, अम्बाला, गुड़गांव, पानीपत, साेनीपत की 24 विवाहिताओं ने राज्य महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया था। उनका आरोप था कि विदेशों में नाैकरी करने वाले उनके पतियों ने मारपीट करने के साथ कुछ ने दूसरी शादी भी कर ली है। महिला आयोग ने 5 एनआरआई दूल्हाें व दुल्हनों के बीच सुलह कराई। बाकी एनआरआई दूल्हे 10 से ज्यादा पत्र भेजने के बाद भी राज्य महिला आयोग के समक्ष नहीं पहुंचे। उनमें से कई मामले राष्ट्रीय महिला आयोग काे भेजे गए हैं।
राज्य महिला आयोग की चेयरमैन प्रतिभा सुमन का कहना है कि पासपाेर्ट कैंसिलेशन के लिए विदेश मंत्रालय काे पत्र लिखने के बाद ही एनआरआई दूल्हों ने पत्र भेजकर प|ियों काे साथ रखने की हामी भरी है। 5 दंपतियों में सुलह करा दी गई है। जल्द ही अन्य के बीच भी सुलह करा देंगे। राज्य महिला आयोग के पास 1 अप्रैल 2019 से 27 फरवरी 2020 तक दंपती के बीच विवाद के कुल 2024 मामले पहुंचे।
शेष | पेज 4 पर
धोखा देने के चार केस
पढ़ें पेज 4 पर