पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Aahor News Rajasthan News Ger Dance At Gangawa Village Biosa Mataji Temple Jaggery Distributed In Prasadi

गंगावा गांव बायोसा माताजी मंदिर में हुआ गेर नृत्य, प्रसादी में गुड़ वितरित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली महोत्सव के बाद हो रहे हैं गेर नृत्य

निकटवर्ती गंगावा गांव में स्थित प्रसिद्ध बायोसा माता मंदिर परिसर में फागोत्सव के तहत हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरूवार को बायोसा मंदिर एव गंगावा गांव विकास ट्रस्ट एवं समस्त गंगावा ग्रामवासियों के संयुक्त के तत्वाधान में फागोत्सव के तहत गेर नृत्य का आयोजन हुआ। वही गेर नृत्य का शुभारंभ बायोसा माताजी मंदिर में दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। गेर नृत्य के दौरान गंगावा गांव सहित आसपास के गांवो से आए दर्जनों ग्रामीण गेरियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने बायोसा माताजी के दर्शन कर गुड व नारियल का चढावा चढाया। इसी के साथ ही ग्रामीण गेरियों ने ढ़ोल थाली की थापों पर जमकर गेर नृत्य करते हुए बायोसा माता की जयकारे लगाई। वही गेर नृत्य के आयोजन के दौरान भाग लेने वाले गेरियो एवं ग्रामीण श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में गुड़ का वितरण किया गया। वही गेर नृत्य आयोजन के साथ साथ गांव के समस्त ग्रामीणों की बैठक भी आयोजित हुई। जिसमें गांव के विकास के बारे में ग्रामीणों द्वारा विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर बायोसा माताजी ट्रस्ट अध्यक्ष महिपालसिंह देवल, दलपतदान चारण, जेठूदान चारण, जब्बरसिंह मादडी, ईश्वरसिंह, किशनसिंह, राजाराम चौधरी, जगताराम चौधरी, कूपाराम, नारायणसिंह, धनदान देवल, तेजाराम, खेताराम चौधरी, भीमाराम प्रजापत समेत बायोसा मंदिर एवं गंगावा गांव विकास ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारी व सदस्य एवं गंगावा गांव के गणमान्य लोगों के अलावा आस पास के विभिन्न गांवो से आए ग्रामीण श्रद्धालु मौजूद थे।

आहोर| कस्बे के चामुंडा चौक एवं सरियादेवी मंदिर परिसर में बुधवार शाम को गैर का आयोजन हुआ। जिसमें कस्बे वासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। वही सरियादेवी माता चौक में प्रजापत समाज के तत्वाधान में गैर का आयोजन हुआ। जिसमें प्रजापत समाज के लोगों ने अपनी वेशभुषा धारण कर गैर नृत्य किया। गैर नृत्य देखने के लिए महिला-पुरुष की भीड़ लगी। शीतला सप्तमी तक अलग अलग स्थानों पर गैर का आयोजन होगा।

गुड़ा बालोतान. बायोसा माता मंदिर परिसर में गेर नृत्य करते ग्रामीण श्रद्धालु।
खबरें और भी हैं...