पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घांची समाज ने किया ४१ प्रतिभाओं का सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कांबेश्वर महादेव धाम पर गुरुवार को घांची समाज की ओर से वार्षिकोत्सव एवं गेर नृत्य का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के 41 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित
किया गया।

वार्षिकोत्सव में गेर नृत्य का आयोजन रखा गया, जिसमें समाज के लोगों ने जमकर नृत्य किया। इसके बाद समाज के ४१ प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पारितोषिक व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। दोपहर को समाज की ओर से भामाशाह पारसमल हजाराम व लखमाराम घीसाराम के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके पहले कांबेश्वर महादेव को चूरमा का भोग लगाया एवं पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में नगर पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची, कस्तूरचंद, देवाराम परमार, हेमंत गहलोत, सेसाराम गहलोत, पुखराज परिहार, शंकरलाल, सेसाराम परमार, रूपाराम, मुकेश कुमार, लक्ष्मणराम, पारसमल, खेताराम, कैलाश कुमार, ओटाराम, तेजाराम, मीठालाल, शंकरलाल मोतीलाल, जोगाराम, अचलाराम, कपूराराम, कांतिलाल, मोहनलाल, हनुमानराम, चंपालाल, अशोक कुमार, भगाराम, राहुल कुमार समेत समाज के लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...