पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पोषण पखवाड़ा में बालिकाओं को किया जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालोर | महिला एवं बाल विकास तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा पोषण पखवाड़े के तहत बुधवार को जिले के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर किशोरी बालिकाओं को एनीमिया रोग की जानकारी दी गई। उपनिदेशक अशोक विश्नोई ने बताया कि इसके अन्तर्गत किशोरी बालिकाओं को खाद्य पदार्थों, आयरन व हीमोग्लोबिन की कमी से होने वाले रोगों की जानकारी देकर उनके बचाव के उपाय बताए गए साथ ही माहवारी के दौरान स्वच्छता रखने के प्रति किशोरी बालिकाओं को जागरूक किया गया।
खबरें और भी हैं...