पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Aahor News Rajasthan News Government Personnel Cut Food Security Otherwise Action Will Be Taken

सरकारी कार्मिक खाद्य सुरक्षा कटवा दें, नहीं तो कार्रवाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खाद्य सुरक्षा योजना के तहत पात्रता सूची में सत्यापन के दौरान दर्ज पाये गये सरकारी कर्मचारियों से वसूली करने का निर्णय लिया गया हंै। कार्यकारी उपखंड अधिकारी सीमा तिवारी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा योजना में दर्ज पाये गये सरकारी कार्मिकों द्वारा गेंहूं प्राप्त किये गये है, उन कार्मिकों के विरूद्ध भारतीय खाद्य निगम की इकॉनोमिक लागत एवं विभागीय खर्चो के आधार पर २७ रुपए की दर से नियमानुसार वसूली की कार्यवाही की जाएगी। इसको लेकर आहोर उपखंड क्षेत्र में ऐसे सरकारी कर्मचारी जिनके द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत गेंहूं प्राप्त किया जा रहा है। वो कार्मिक अपने राशन कार्ड की प्रति सहित उपखंड कार्यालय में प्रस्तुत करे। अन्यथा उन कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने की चेतावनी दी है।

खबरें और भी हैं...