पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jalore News Rajasthan News Grasshopper Attack Two Months Later 9 Villages In The District Were Declared Deprivation

टिड‌्डी हमला : दो माह बाद जिले के 9 गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इस बार दिसंबर और जनवरी महीने में हुए टिड्डी दल के हमले के बाद अब सरकार ने प्रदेश के 8 जिलों के 908 गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया गया है। इसमें बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर, श्रीगंगानगर और पाली के साथ ही सिरोही के भी गांवों को शामिल किया गया है। जानकारी के अनुसार जनवरी महीने में टिड्डी दल ने बड़ा हमला कर लाखों रुपए की फसलों को बर्बाद कर दिया गया था। इसके बाद प्रशासन की ओर से प्रारंभिक सर्वे करवाया गया, जिसमें सामने आया था कि इस हमले में टिड्डी दल ने आबूरोड, शिवगंज व पिंडवाड़ा तहसील के 32 किसानों के खेत खा गई। करीब 12.4 हैक्टेयर में खड़ी फसलों को तबाह कर दिया। सबसे ज्यादा नुकसान पिंडवाड़ा तहसील में 6 गांवों में हुआ है। जबकि शिवगंज तहसील के 2 और आबूरोड तहसील के 1 गांव में नुकसान हुआ है। इसी क्रम में सिरोही जिले के 9 गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया गया है। इस प्रारंभिक सर्वे रिपोर्ट में पिंडवाड़ा तहसील के मोरस, अरणुआ, पिंडवाड़ा, केशवगंज, उंद्रा व मूरी, शिवगंज तहसील के मोरली व कैलाशनगर और आबूरोड के मोरस गांव में टिड्डी से फसलों में नुकसान को माना है।

सबसे ज्यादा नुकसान पिंडवाड़ा में, 8 हैक्टेयर में फसलों काे नुकसान

प्रारंभिक सर्वे के अनुसार सबसे ज्यादा नुकसान पिंडवाड़ा तहसील के 6 गांवों के 8.34 हैक्टेयर में किया है। शिवगंज तहसील के 2 गांवों में 3.81 हेक्टेयर और आबूरोड के एक गांव में 0.25 हेक्टेयर में टिड्डी ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है। इस दौरान टिड्डी दल ने सबसे अधिक सरसों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। जबकि गेंहू, जीरा व चना की फसल को कम नुकसान हुआ है।

खबरें और भी हैं...