पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bagoda News Rajasthan News Half And Half Hunger Strike Continues On 5th Day In Mahapad Talks With Chief Secretary In Jaipur Today

महापड़ाव में ढाई साै किसानाें का अामरण अनशन 5वें दिन भी जारी, जयपुर में मुख्य सचिव से वार्ता अाज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बागोड़ा के पास स्थित दादाल में चल रहा किसानाें का महापड़ाव शुक्रवार काे 15वें दिन भी जारी रहा। शनिवार काे किसानाें का छह सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल जयपुर में मुख्य सचिव डीबी गुप्ता से वार्ता करेगा। यह प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार शाम को वार्ता जयपुर रवाना हाे गया, वार्ता शनिवार सुबह 11 बजे सचिवालय में हाेगी।

हालांकि इससे पहले किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त मुख्य सचिव वीनू गुप्ता से वार्ता की थी, लेकिन बेनतीजा रही। इधर, शुक्रवार को महापड़ाव स्थल पर पहुंची उपखंड अधिकारी गोमती शर्मा को किसानों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। महापड़ाव स्थल पर 22 किसान भूमि समाधि में बैठे रहे। गौरतलब है कि दादाल में भारतमाला परियोजना के िखलाफ पिछले 15 दिनों से प्रदेशभर के किसान पहुंचकर आंदोलन कर रहे हैं। भारत भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश दलाल, विक्रम सिंह पुनासा, बद्रीदान चारण, सुरेंद्रर शर्मा, भगवानाराम बिश्नोई, राकेश विश्नोई, भैरुसिंह खेतलावास, नैनसिंह, जगत सिंंह, जोगसिंह दादाल, निरंजन चौधरी, महादेवाराम कूड़ा ध्वेचा, रणजीत सिंह तिलोड़ा, जबरसिंह दादाल, हीरसिंह, रमेशसिंह राठौड़, घेवाराम प्रजापत समेत बड़ी संख्या किसान महापड़ाव में
शामिल रहे।

आमरण अनशन कर रहे 30 किसानों को अस्पताल लेकर गए


बागोड़ा. छात्रा प्रितंम कंवर।

मुख्य सचिव से वार्ता होनी तय हो जाने पर किसानों ने जयपुर जाने का निर्णय वापस ले लिया


मुख्य सचिव से वार्ता को लेकर कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने वार्ता कर शनिवार 11 बजे का समय किसानों के प्रतिनिधि मंडल को दिया है। जिस पर वार्ता के लिए किसान नेता रमेश दलाल के नेतृत्व में 6 सदस्य रवाना हुए। वार्ता में किसान नेता राकेश विश्नोई श्रीगंगानगर, कूपाराम चौधरी सांचौर, भोलाराम प्रजापत दादाल, जगत सिंह दादाल, राकेश छोटावा हरियाणा रवाना हुए हैं। वहीं इससे पहले किसानों ने गुरुवार शाम को जयपुर में पड़ाव डालने के लिए बसों से रवाना होने का निर्णय लिया था, लेकिन मुख्य सचिव से वार्ता होनी तय हो जाने पर किसानों ने निर्णय वापस ले लिया।


आमरण अनशन कर रहे किसानों की शुक्रवार को भी तबीयत बिगड़ी। इस पर 30 अनशनकारियों को चिकित्सा विभाग की टीम बागोड़ा में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर उपचार किया गया। बागोड़ा बीसीएमओ डॉ. दिनेश बिश्नाेई ने बतया कि किसानों की तबीयत उपचार के बाद सामान्य है। वहीं, महापड़ाव में 9 मार्च से 252 किसान आमरण अनशन पर हैं, जिसमें अधिकतर बुजुर्ग हैं।


शुक्रवार को महापड़ाव में बीए द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत बागोड़ा के खेतलावास निवासी किसान की बेटी प्रीतम कंवर राठौड़ ने मंच से संबाेधित किया। उसने कहा, दादाल में चल रहा महापड़ाव अब निर्णायक दौर में पहुंच रहा है, यह जीत हमारी नहीं है। ज्यादातर लोग महापड़ाव में बैठे हैं जिनका उन्हें जमीन से कोई लेना देना नहीं है लेकिन वह भी हमारा दर्द समझकर हमारे साथ दिन भर संघर्ष करते हैं। इस दौरान राठौड़ ने कहा कि किसानों की मांगें मंजूर न होने पर विद्यार्थी कॉलेज और परीक्षाओं का बहिष्कार कर महापड़ाव में शामिल हाेंगे।

मंच से छात्रा प्रीतम बोली, अगर मांगें नहीं मानी तो हम विद्यार्थी भी बैठेंगे धरने पर


बागोड़ा. दादाल में चल रहा किसानाें का महापड़ाव शुक्रवार काे 15वें दिन भी जारी रहा। महापड़ाव के दौरान भूमि समाधि पर बैठे किसान।

आमरण अनशन पर बैठे किसानों की जांच करती चिकित्सा टीम।
खबरें और भी हैं...