पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chitalwana News Rajasthan News Holi Festival At Swaminarayan Temple Saints And Devotees Played Holi With 25 Kg Flowers

स्वामिनारायण मंदिर में होली उत्सव : संतों और भक्तों ने 25 किलो फूलों से खेली होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

_photocaption_सिरोही| शहर के अनादरा चौराहा के पास स्थित स्वामिनारायणा मंदिर में रविवार को होली उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संतों ने भक्तों के साथ करीब 25 किलो फूलों से होली खेली। कार्यक्रम का आयोजन पू. योगीप्रेम स्वामी एवं पू. परममुनि स्वामी के सान्निध्य में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति महेंद्र मेवाड़ा थे। कथावार्ता के दौरान पू. योगीप्रेम स्वामी ने भक्त प्रहलाद के बारे में बताया कि एक राक्षस जाति होने के बावजूद माता के गर्भ से प्रहलाद ने भक्त के रूप में जन्म लिया और आगे बड़ा होकर प्रहलाद ने भगवान श्रीहरि की भक्ति की। स्वामी ने बताया कि भगवान की भक्ति तो बचपन में ही होती है, बुढापे में तो सिर्फफालतू की बाते ही होती है। यदि माता अपने गृभावस्था के दौरान पवित्र ग्रंथों का पठन करेंगी, तो वे भक्त प्रहलाद जैसा भक्त पाएगी।*photocaption*

सिरोही. स्वामिनारायण मंदिर में होली उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें फूलों से होली खेली।
खबरें और भी हैं...