पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bagoda News Rajasthan News In The Morning The Talks Of The Chief Secretary And The Chief Minister Were Held Late In The Night

सुबह मुख्य सचिव व देर रात मुख्यमंत्री से हुई किसानाें की वार्ता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बागोड़ा में चल रहे किसानों के महापड़ाव को लेकर शनिवार को किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार सुबह जयपुर में सचिवालय में मुख्य सचिव डीबी गुप्ता से भारत भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश दलाल के नेतृत्व में वार्ता की। करीब डेढ़ घंटे तक चली इस वार्ता के दौरान किसानों ने उनकी मुख्य तीन मांगें मुख्य सचिव के समक्ष रखी। इसमें भारतमाला परियोजना में जा रही जमीन का किसानों को बाजार मूल्य के अनुसार मुआवजा मिले तथा जालोर-बाड़मेर में भारतमाला परियोजना के तहत एक्सप्रेस हाईवे को नेशनल हाईवे से निकाला जाए। किसान नेता रमेश दलाल के अनुसार सभी वार्ता पर मुख्य सचिव गुप्ता से सकारात्मक वार्ता हुई। इसके बाद रात में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसानाें के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। मुख्यमंत्री गहलाेत ने किसानाें की मांगाें पर चर्चा करने के बाद इस संबंध में सकारात्मक निर्णय लेने का अाश्वासन दिया। साथ ही उन्हाेंने एक-दाे दिन में उनकी मांगाें पर निर्णय लेने की बात कहते हुए किसानाें से अनशन खत्म करने की अपील की। इस पर किसान नेता दलाल ने कहा जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी वे अपना अांदाेलन समाप्त नहीं करेंगे। वार्ता में वनमंत्री सुखराम विश्नाेई व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव पुखराज पाराशर सहित किसानाें के प्रतिनिधिमंडल में रमेश दलाल, कूंपाराम चौधरी, राकेश विश्नाेई, भोलाराम प्रजापत, जगतसिंह, राकेश छोटावा शामिल रहे। इस बीच जयपुर से दलाल ने दूरभाष पर भास्कर काे बताया कि मुख्यमंत्री से सकारात्मक वार्ता के बाद उम्मीद है कि मुख्यमंत्री जल्दी ही किसानाें के हिताें में फैसला लेंगे। उन्हाेंने यह भी साफ कहा कि राज्य सरकार की अाेर से उनकी मांगें नहीं माने जाने तक उनका अांदाेलन जारी रहेगा। अांदाेलन की अगली रणनीति रविवार काे बागाेड़ा पहुंचने के बाद तय करेंगे।

अनशनरत 18 किसानों को अस्पताल में किया भर्ती

इधर, बागोड़ा दादाल में चल रहे महापड़ाव में आमरण अनशन पर बैठे 18 किसानों को बागोड़ा अस्पताल में चिकित्सा विभाग की टीम ने उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बीसीएमओ दिनेश विश्नोई नेे बताया कि 18 किसानाें की तबीयत बिगडऩे पर उनका उपचार किया गया। फिलहाल, किसानों की तबीयत उपचार के बाद सामान्य हैं।

जालोर. जयपुर में किसानों से चर्चा करते मुख्यमंत्री अशेक गहलोत।
खबरें और भी हैं...