- Hindi News
- National
- Sayala News Rajasthan News Information About Staying Healthy On Women39s Day
महिला दिवस पर दी स्वस्थ्य रहने की जानकारी
सायला| ग्राम पंचायत तुरा में सरपंच चंदा राठौड़ की अध्यक्षता में विश्व महिला दिवस मनाया गया व ग्राम सभा का आयोजन किया गया। महिला दिवस पर ग्राम सभा में महिलाओ को सशक्त बनाने पर जोर दिया। वही महिला शिक्षा, महिला स्वास्थ्य, महिला हिंसा के बारे में ग्राम रोजगार सहायक राजू खान द्वारा वितरित जानकारी दी गई। वही एएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्ताए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी दी गई। इस दौरान उपसरपंच बलवंत सिंह, मंगल सिंह राठौड़, वार्ड पंच धरमी देवी, पंचायत सहायक सहित सैकड़ों संख्या में महिलाएं व ग्रामीण उपस्थित रहे।