- Hindi News
- National
- Sayala News Rajasthan News Information Given To Protect The Corona Virus
कोरोना वायरस के बचाव को लेकर दी जानकारी
सुराणा| कस्बे के राजीव गांधी सेवा केंद्र में रविवार को सरपंच जसवंत कंवर राठौड़ की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा का आयोजन हुआ। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन कर महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी। एलएसवी पुष्पलता ने बताया कि नॉवल कोरोना वायरस फैलने से रोकने के लिए खाँसते, छींकते समय अपने मुंह को रुमाल या टिशू से ढकें, हाथों को लगातार साबुन से धोएं, अपनी आँख, नाक और मुंह को न छुएं। अगर किसी को खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ हो तो उससे 1 मीटर की दूरी बनाये रखें। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि पदम सिंह राठौड़, पंचायत सहायक सोमताराम जीनगर, देवाराम बंजारा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सहित ग्रामीण मौजूद थे।