पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Aahor News Rajasthan News Information Given To Protect The Corona Virus In Ahor

आहोर में कोरोना वायरस के बचाव को लेकर दी जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उपखंड क्षेत्र के रायथल गांव स्थित निजी विद्यालय में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी ढगलनाथ रावल की मौजूदगी में विद्यार्थियों को कोरोना वायरस के बचाव की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी ढगलनाथ रावल ने कोरोना वायरस के लक्षण एवं बचाव के बारे में जानकारी दी। साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाव एवं छात्र-छात्राओं को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया। इस दौरान जसराजसिंह राजपुरोहित ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत खुले में शौच नही जाने की अपील की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक छतरसिंह परिहार ने स्वच्छता के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर जोरसिंह परिहार, मसरसिंह परमार, ग्राम विकास अधिकारी हमीर खांन, गणेशसिंह, हीराराम, गणेशाराम, नवाराम देवासी, चुन्नीलाल, प्रेमदास, लूम्बाराम, भंवराराम सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...